अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग, उ0प्र0
तुलसी स्मारक भवन ,अयोध्या, उत्तर प्रदेश (भारत) 224123
परिक्रमा
चौदहकोसी परिक्रमा
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को अयोध्या के चौदहकोस परिवृत्त से परिक्रमा की जाती है। इस परिक्रमा को करने के लिए भक्त अयोध्या आते हैं और स्थानीय लोग नवमी का इंतजार करते हैं। तिथि के लगने पर सरयू स्नान कर परिक्रमा पथ को शीशे से स्पर्श कर प्रणाम कर भगवान का ध्यान कर परिक्रमा प्रारम्भ करते हैं । परिक्रमा अवधि में नंगे पैर चलते हुये भजन आदि करते हुये परिक्रमा प्रारम्भ स्थल पर पहुँच कर परिक्रमा को समाप्त कर अयोध्या के मंदिरों का दर्शन कर अपने स्थान को वापस जाते हैं।
पंचकोसी परिक्रमा
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन अयोध्या के पंचकोस परिवृत्त में पंचकोसी परिक्रमा की जाती है । इस परिक्रमा में भी भक्तगण और स्थानीय निवासी अयोध्या आकर तिथि का इंतजार करते हैं। तिथि के लगने पर सरयू स्नान कर परिक्रमा पथ पर साष्टांग दण्डवत् कर परिक्रमा प्रारम्भ की जाती है। परिक्रमा अवधि में इष्ट ध्यान भजन-कीर्तन करते हुये परिक्रमा पूरी करते हैं और अयोध्या के मंदिरों का दर्शनकर अपने घरों को जाते हैं।