अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग, उ0प्र0
तुलसी स्मारक भवन ,अयोध्या, उत्तर प्रदेश (भारत) 224123
नारी शक्ति वंदन
अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या की ओर से 20 अप्रैल तक प्रदेश के कई जनपदों में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत सीता तत्व परिसंवाद, रामायण शक्ति तत्व उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज शनिवार को चित्रकूट के श्री तुलसी दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट में उक्त कार्यक्रम का सार्थक और भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्वानों द्वारा रामायण के स्त्री पात्रों के व्यक्तित्व, गौरव, नैतिकता, धैर्य को रेखांकित किया। सीताजी, अहिल्या, उर्मिला आदि स्त्री पात्रों पर विद्यार्थियों के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे चरण में रामायण के स्त्री पात्रों के मर्म को दर्शाने के लिए गायन, नृत्य नाटिका और काव्य अर्चन का आयोजन किया गया।